20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए साल का जश्न मना कर विक्की-कैटरीना मुम्बई गए

- दो दिन अकेले ही रही बॉलीवुड की चर्चित दम्पती
less than 1 minute read
Google source verification
नए साल का जश्न मना कर विक्की-कैटरीना मुम्बई गए

नए साल का जश्न मना कर विक्की-कैटरीना मुम्बई गए

जैसलमेर. जैसलमेर में नए साल का जश्न मनाने आई बॉलीवुड की चर्चित दम्पती विक्की कौशल और कैटरीना कैफ मंगलवार को मुम्बई लौट गई। ये दोनों कलाकार गत 31 दिसम्बर को जैसलमेर आए थे और उन्होंने यहां दो रातें बिताई। जानकारी के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना जैसलमेर से करीब 50 किलोमीटर दूर निर्जन स्थान में आए एक रिसोर्ट में ठहराव किया और उन्होंने इस दौरान किसी से मुलाकात नहीं की और वे कहीं अन्यत्र भ्रमण पर भी नहीं निकले। जैसलमेर के रेतीले भूभाग में नए साल के जश्न से लेकर स्वयं व विक्की के फोटोज कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सडक़ हादसे में लोक कलाकार की मौत
जैसलमेर. जिले के झिनझिनयाली थाना क्षेत्र में सडक़ हादसे में एक लोक कलाकार की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार हबीब खां (40) पुत्र मिश्री खां निवासी कोटड़ा, बाड़मेर बाइक पर जा रहा था। जानकारी के अनुसार इस दौरान देवड़ा-चेलक गांव के बीच सडक़ पर अचानक पशु के आ जाने से उसने ब्रेक लगाए और बाइक रपट गई। इससे उसके सिर पर चोट आने से उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने उसे चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।