
Video: दुकान में लगी आग,लाखों का सामान जला
जैसलमेर- जिले के रामदेवरा गांव में स्थित मेला चौक में रात करीब 10बजे ग्राम पंचायत की एक दुकान में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग से लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गई। आग बुझाने के लिए मौके पर सैकड़ों लोग पहुंचे और आग बुझाने का जतन करने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के 1 घंटे बाद भी दमकल मौके पर नहीं पहुची। इस दौरान अन्य दुकानों को आग से बचाने की भी मशक्कत में लोग जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। देर रात तक पुलिस व प्रशासन से जुड़े लोग सहित बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार रामदेवरा मेला चौक में ग्राम पंचायत की निजी दुकान में रात्रि 10:30 बजे के करीब अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखी सामग्री जलकर स्वाहा हो गई ।आसपास के लोग आग देखकर उसे बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। लेकिन पानी की कमी के कारण आग को बुझाने में असफल रहै । ऐसे में आनन-फानन में ग्रामीण लोगों ने अपने-अपने पानी के टैंकर लेकर मेला चौक पहुंचे और आग को बुझाने का जतन किया। 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन एक दुकान जलकर स्वाहा हो गई। मुख्य सड़क मार्ग पर दो दुकानें भी इसकी चपेट में आ गई, लेकिन लोगों की सूझबूझ से आग आगे नहीं बढ़ने से वह दुकान जलने से बच गई। गौरतलब है कि 2 वर्ष पूर्व भी इसी तरह मेला चौक में आग लगी थी जिससे 32 दुकानें जलकर स्वाहा हो गई थी। इससे करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ था ।
Updated on:
01 Apr 2021 09:14 am
Published on:
01 Apr 2021 09:14 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
