20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन में जाएगी रामदेवरा की मिट्टी व जल

जैसलमेर: विश्व हिंदू परिषद पोकरण की ओर से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए रामदेवरा के पवित्र सरोवर से मिट्टी व समाधि स्थल के झारी का जल संग्रह करके राम मंदिर निर्माण के लिए भिजवाई गई ।
less than 1 minute read
Google source verification
Video: अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन में जाएगी रामदेवरा की मिट्टी व जल

Video: अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन में जाएगी रामदेवरा की मिट्टी व जल

जैसलमेर: विश्व हिंदू परिषद पोकरण की ओर से अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए रामदेवरा के पवित्र सरोवर से मिट्टी व समाधि स्थल के झारी का जल संग्रह करके राम मंदिर निर्माण के लिए भिजवाई गई ।रविवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला समरसता प्रमुख बिंजराज सिंह तंवर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य आगामी 5 अगस्त को शिला पूजन के साथ धूमधाम के साथ आयोजित होने जा रहा है। ऐसे में जन-जन के आराध्य देवता बाबा रामदेव जी के रामसरोवर तालाब से पवित्र मिट्टी व समाधि के पवित्र झारी जल डिब्बे में एकत्र करके विश्व हिंदू परिषद द्वारा एकत्र करके इसे अयोध्या भिजवाया जाएगा। भूमि पूजन शिलान्यास के दौरान इस मिट्टी व जल को उसमें डाला जाएगा। इस अवसर पर बाबा रामदेव समाधि समिति के अध्यक्ष वह गादीपति राव भोम सिंह तवर, रामदेवरा सरपंच समंदर सिंह तवर ,उपसरपंच खीव सिंह तवर, जिला बजरंग सहसंयोजक मालम सिंह सनावड़ा, प्रखंड मंत्री तने राव सिंह, विभाग सेवा प्रमुख चिरंजीलाल, जिला कुटुंब प्रबोधक मूल जी सोनी जिला कार्यवाह हनुमान सिंह प्रेम ओड सहित विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।