6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: आरओ प्लांट में लगी आग, हजारों का सामान हुआ राख

आरओ प्लांट में लगी आग, हजारों का सामान हुआ राख

2 min read
Google source verification
Video: आरओ प्लांट में लगी आग, हजारों का सामान हुआ राख

Video: आरओ प्लांट में लगी आग, हजारों का सामान हुआ राख

पोकरण. कस्बे के फलसूण्ड रोड सांई कॉलोनी में स्थित पानी के आरओ प्लांट में बुधवार की देर रात लगी आग से हजारों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया। सांई कॉलोनी में ओमसिंह भाटी का पानी का एक आरओ प्लांट स्थित है। गुरुवार रात प्लांट के मालिक दुकान बंद कर घर चले गए। मध्यरात्रि बाद करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। धीरे-धीरे आग बढऩे लगी। ढाई बजे पड़ौसियों ने जब दुकान से धुंआ निकलता देखा और मशीनों व तारों के स्पार्किंग की आवाज सुनी, तो इसकी सूचना प्लांट के मालिक को दी। जिस पर वे तत्काल मौके पर पहुंचे। दुकान खोली, तो पूरा सामान आग की लपटों से घिर गया। देखते ही देखते तारों की स्पार्किंग के बीच आग ऊपर उठने लगी और सामान धूं-धूं कर जलने लगा। आग से आरओ प्लांट व वाटर कूलर की सभी मशीनेंं, स्टोरेज के लिए रखी गई प्लास्टिक की टंकियां, कैम्पर, पानी के कैन, पानी की मोटर सहित अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। जिससे मालिक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ। आग की सूचना से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा लोगों की भीड़ लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू किया गया। गुरुवार को सुबह सूचना मिलने पर नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित सहित बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
एक घंटे तक बंद नहीं हुई विद्युत आपूर्ति
दुकान के मालिक भाटी ने बताया कि आग लगने पर डिस्कॉम कार्यालय में विद्युत आपूर्ति बंद करने के लिए दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन बेसिक टेलीफोन आधे घंटे तक किसी भी कार्मिक ने उठाया। जब कुछ लोगों ने ट्रांसफार्मर पर जाकर देखा, तो यहां भी फ्यूज डायरेक्ट किए हुए थे। जिसके कारण स्पार्किंग के बावजूद विद्युत आपूर्ति बंद नहीं हुई। करीब दो घंटे बाद कार्मिकों की ओर से विद्युत आपूर्ति बंद की गई। इसके बाद पानी डालकर आग पर काबू किया गया। यदि डिस्कॉम की ओर से समय रहते तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता था।