20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: असंतुलित होकर वाहन पलटा, हदसा टला

असंतुलित होकर वाहन पलटा, हदसा टला
less than 1 minute read
Google source verification
Video: असंतुलित होकर वाहन पलटा, हदसा टला

Video: असंतुलित होकर वाहन पलटा, हदसा टला

लाठी. लाठी क्षेत्र के चांधन गांव के पास टायर फटने से असंतुलित होकर बोलेरो गाड़ी पलटी खा गई। हादसे में बोलेरो गाडी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार गत दो दिनों से जैसलमेर में मरु महोत्सव का आयोजन चल रहा है। मरू महोत्सव का आनंद लेने के लिए पंजाब से तीन पर्यटक बोलेरो गाड़ी में सवार होकर जैसलमेर घूमने आए थे। शुक्रवार शाम को पुन:राष्ट्रीय राजमार्ग 11 से होते हुए पंजाब के लिए रवाना हुए। इस दौरान चांधन गांव के पास जैसलमेर की तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर बोलेरो गाड़ी का अचानक अगला टायर फट गया और अनियंत्रित होकर वाहन पलटी खा गया। हादसे के दौरान बोलेरो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीण भरत सुथार, लखसिंह भाटी सहित ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और क्रेन की मदद से गाड़ी को सीधा करवाने के बाद वहां से रवाना किया। गनीमत रही कि बोलेरो गाड़ी के पलटने के दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार किसी भी यात्री को चोटें नहीं आई। ऐसे में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।