
Patrika news
पिछले अर्से से छाई थी मंदी
जैसलमेर. लंबे इंतजार के बाद जैसलमेर नगरपरिषद को दीनदयाल उपाध्याय कॉलोनी में एक भूखंड की नीलामी करने में सफलता मिली।नगरपरिषद सभाकक्ष में सभापति कविता खत्री व आयुक्त झब्बरसिंह चौहान की मौजूदगी में की गई प्रक्रिया में उपाध्याय कॉलोनी में 40 गुणा 60 वर्गफीट का आवासीय भूखंड अधिकतम 18.51 लाख रुपए की बोली पर बिका।
पूर्व में विफल रही परिषद
जमीनों की खरीद-फरोख्त के क्षेत्र में चल रहे मौजूदा मंदी के दौर में बीते अर्से नगरपरिषद ने गफूर भ_ा क्षेत्र में भूखंड नीलाम करने के संबंध मेंं कोरम भी नहीं जुट सका और प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। सोमवार को नगरपरिषद सभाकक्ष में बैठक हुई। आयुक्त के अनुसार आने वाले दिनों में भी परिषद सभाकक्ष में ही यह कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की तरफ से लेखा सेवा के अधिकारी उपस्थित थे।
Published on:
24 Apr 2018 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
