ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी के मौसम में जगह-जगह पेयजल संकट के कारण आमजन परेशान हो रहा है। कहीं सप्ताह तो कहीं महिनों से जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिसके कारण ग्रामीणों को महंगे दामों में ट्रैक्टर टंकियों से पानी खरीदकर मंगवाना पड़ रहा है। भणियाणा उपखंड क्षेत्र के कई गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था लडख़ड़ाई हुई है। गत कुछ महिनों से सर्दी का दौर चल रहा है। सर्दी के मौसम में पानी की मांग व खपत कम होने के बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था बिगड़ी हुई है। जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट से रु-ब-रु होना पड़ रहा है। कई जगहों पर ग्रामीणों की ओर से आंदोलन भी किए जा रहे है, लेकिन जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है।