16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेदर रिपोर्ट : सूरज ने दिखाई आंख, पारा 42.5 डिग्री हुआ

स्वर्णनगरी में गर्मी के तेवर एक बार फिर से सख्त होना शुरू हो गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

स्वर्णनगरी में गर्मी के तेवर एक बार फिर से सख्त होना शुरू हो गए हैं। बुधवार को तीखी धूप ने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने के लिए बाध्य कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 42.5 और न्यूनतम 23.0 डिग्री दर्ज किया गया। जो एक दिन पहले क्रमश: 40.4 और 21.8 डिग्री रहा था। इस तरह से अधिकतम तापमान में 2.6 और न्यूनतम में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बुधवार सुबह से धूप के तेवर कड़े थे, जो दिन चढऩे के साथ और सख्त होते गए। दोपहर बाद सडक़ों पर बहुत कम संख्या में लोग नजर आए। कड़ाके की धूप से बचाव के लिए उन्होंने सिर व पूरे शरीर को ढंकने में भलाई समझी। दुपहिया वाहनों को भी पेड़ों या किसी तरह के शेड की छाया में रखा गया।