8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल रैली का परमाणु नगरी में स्वागत

- कार्यक्रम में कस्बेवासियों ने की जवानों की हौसला अफजाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 1 Aug 2021, 10:58 AM IST

साइकिल रैली का परमाणु नगरी में स्वागत

साइकिल रैली का परमाणु नगरी में स्वागत


पोकरण. सीमा सुरक्षा बल की तोपखाना रेजीमेंट की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित जवानों की साइकिल रैली शनिवार को पोकरण पहुंची। जिसका नगरपालिका में स्वागत किया गया। तोपखाना रेजीमेंट के उपसमादेष्टा अजय शर्मा के नेतृत्व में जवानों की ओर से गत 16 जुलाई को गुजरात के भुज से साइकिल रैली को रवाना किया गया था। यह रैली 15 अगस्त को अटारी पंजाब बोर्डर पहुंचेगी तथा यहां समापन किया जाएगा। शनिवार को यह रैली जैसलमेर होते हुए पोकरण पहुंची। यहां नगरपालिका परिसर में अध्यक्ष मनीष पुरोहित के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी तनुजा सोलंकी, पार्षद नारायणलाल रंगा, श्रीकिशन प्रजापत, भाटीलाल शर्मा, दिनेश व्यास, श्यामसुंदर, पप्पुलाल शर्मा, विनोद गांधी, संतोष माली, राजेन्द्रसिंह चंपावत सहित पालिकाकर्मियों व कस्बेवासियों ने भारत माता की जय के नारों के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पालिका की ओर से सभी जवानों का मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। रेजीमेंट की ओर से पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
बालिकाओं को दिलाएं उच्च शिक्षा
नगरपालिका सभागार में आयोजित समारोह में तोपखाना रेजीमेंट के उपसमादेष्टा रोहितकुमार ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के तोपखाना रेजीमेंट की स्थापना एक अक्टूबर 1971 को की गई थी। जिसके 50 वर्ष पूर्ण होने पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। यह रैली 2500 किमी की यात्रा पूरी कर 15 अगस्त को पंजाब के अटारी बोर्डर पहुंचेगी। साइकिल यात्रा के दौरान विशेष रूप से केन्द्र सरकार की ओर से आयोजित कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, कोविड-19 से बचाव, एक भारत श्रेष्ठ भारत, फिट इंडिया जैसे कार्यक्रमों का भी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं के घटते लिंगानुपात से देश में महिलाओं व पुरुषों का अनुपात बिगड़ रहा है, जो राष्ट्र के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने देश में हो रही कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बालिकाओं को बचाने व उन्हें पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने, स्वस्थ रहकर फिट इंडिया संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कोविड-19 को लेकर सरकारी गाइडलाइन की पालना करने का आह्वान किया। उन्होंने नौजवानों से सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी।