6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सुरक्षा महिला कांस्टेबल के हाथ

- पोकरण को पुलिस मुख्यालय से मिली विशेष स्कूटी- महिलाओं के भीड़ भाड़ भरे क्षेत्र में कई जाएगी गश्त

2 min read
Google source verification
महिला सुरक्षा महिला कांस्टेबल के हाथ

महिला सुरक्षा महिला कांस्टेबल के हाथ


पोकरण. परमाणु परीक्षण के बाद विश्व मानचित्र पर उभरे परमाणु नगरी पोकरण में महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा अब महिला कांस्टेबल के हाथ दिया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत अब पोकरण में भी महिला कांस्टेबल महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गश्त करेगी तथा प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगी। गौरतलब है कि प्रदेश में महिलाओं के बढ़तेे अपराधों पर सरकार व पुलिस मुख्यालय की ओर से महिलाओं के भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रों में गश्त व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए महिला कांस्टेबलों को गश्त के लिए नियुक्त किया गया। इसी के अंतर्गत पोकरण में भी एक स्कूटी उपलब्ध करवाई गई है। जिससे महिला कांस्टेबल कस्बे में गश्त करने के साथ महिलाओं से संबंधित अपराधों व गतिविधियों पर नजर रखकर कार्रवाई करेगी। पोकरण पुलिस थाने के महिला प्रकोष्ठ के प्रभारी के नेतृत्व में यह दल कार्य करेगा और नियमित गश्त की जाएगी।
यूं करेगा काम
पुलिस मुख्यालय की ओर से पोकरण में एक स्कूटी दी गई है।
- इस स्कूटी में सायरन तथा लाल व नीली बत्ती की सुविधा दी गई है।
- जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार महिला प्रकोष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
- पोकरण में प्रकोष्ठ के अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक धन्नाराम विश्रोई के नेतृत्व में दो महिला कांस्टेबल की नियुक्ति की गई हैै।
- उनकी ओर से कस्बे में सार्वजनिक स्थलों के साथ महिलाओं के भीड़ भाड़ भरे क्षेत्रों में गश्त की जाएगी।
- इस दौरान बिना वजह घूमकर महिलाओं को परेशान करने वाले मनचलों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- साथ ही महिलाओं से संबंधित सूचना या शिकायत पर यह टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
अपराधों पर लगेगी लगाम
इस टीम की ओर से महिलाओं से संबंधित अपराधों पर विशेष नजर रखी जाएगी। जिससे महिला अपराधों पर लगाम लगेगी। साथ ही बिना किसी डर व भय के महिलाएं बाजारों में आवागमन, नौकरीपेशा महिलाएं अपने कामकाज के लिए आ-जा सकेगी। शिकायत या सूचना के आधार पर टीम की ओर से मनचलों व आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिससे पुलिस का स्लोगन अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास का भाव जागृत होगा।
हर समय तैयार रहेगी टीम
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार विशेष टीम का गठन किया गया है। कहीं पर भी अपराध या घटना की सूचना मिलने पर यह टीम हर समय तैयार रहेगी और मौके पर पहुंचकर गैर कानून गतिविधि पर अंकुश लगाकर महिलाओं की सुरक्षा का कार्य करेगी।
- धन्नाराम विश्रोई, सहायक उपनिरीक्षक पुलिस थाना, पोकरण।