2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- सीमा क्षेत्रों में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए दिए यह सुझाव

श्रद्धा केंद्रों को दृष्टिगत रख सामाजिक समरसता को दें बढ़ावा, सीमाजन कल्याण समिति का कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग सम्पन्न
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 28 Apr 2018, 3:25 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

योजना-समीक्षा बैठकों में कार्य विस्तार की चर्चा
जैसलमेर . सीमाजन कल्याण समिति का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग और योजना समीक्षा बैठक शुक्रवार को कालेडूंगरराय मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न आयामों से जुड़े कार्यकर्ताओं सहित जिला-तहसीलों के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष अलसगिरी ने परिचय करवाया। प्रांत संगठन मंत्री राजस्थान-गुजरात नीम्बसिंह ने दो दिवसीय रूपरेखा पर प्रकाश डाला। योजना बैठक में जिला मंत्री शरद व्यास ने आगामी वार्षिक कैलेंडर के अनुरूप होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्रसिंह सोढ़ा, प्रांत संगठन मंत्री नीम्बसिंह ने विभिन्न प्रशिक्षण दिए। कार्यकर्ता सम्पर्क बढ़ा सूचना तंत्र विकसित करने। जिले के श्रद्धा केंद्रों को दृष्टिगत रखते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, युवाओं में खेलकूद के माध्यम से शारीरिक कौशल को बढ़ावा देने की बात कही। सामूहिक सत्र में रामगढ़ तहसील के कृष्णपालसिंह, मोहनगढ़ तहसील के अध्यक्ष जगदीश गांधी, म्याजलार के तहसील मंत्री ओंकारसिंह, फतेहगढ़ तहसील अध्यक्ष कमलसिंह राजपुरोहित, जिला संगठन मंत्री वासुदेव व भूरसिंह बीदा ने अपनी तहसीलों व जिले का वृत्त प्रतिवेदन रखा। जिला सम्पर्क प्रमुख सुनील व्यास ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सहमंत्री टीकमचंद जीनगर ने बैठक का संचालन किया।
नए दायित्वों की घोषणा
संगठन के कार्य विस्तार को लेकर भूरसिंह बीदा को जिला सहमंत्री, अमरसिंह सोढ़ा को जिला श्रद्धा जागरण आयाम प्रमुख, कृष्णपालसिंह को जिला युवा आयाम प्रमुख, हरिसिंह मिठड़ाऊ को म्याजलार तहसील अध्यक्ष, पदमाराम को फतेहगढ़ तहसील युवा आयाम का दायित्व सौंपा गया। जैसलमेर नगर में सीमाजन छात्रावास के प्रबंधन और नगर में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए गठित टीम में मनीष आचार्य, लक्ष्मण माली एवं गणपत बोरावट को सदस्य शामिल किया गया है।