पोकरण. क्षेत्र के बरड़ाना गांव में स्थित तेजसिंह भोमियाजी मंदिर में रविवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। क्षेत्र में अभी तक बारिश नहीं होने पर ग्रामीणों की ओर से तेजसिंह भोमियाजी मंदिर में भगवान इन्द्र को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। आचार्य पंडित स्वरूप शर्मा, अर्जुन शर्मा के सानिध्य में यजमान रुगनाथसिंह सहित पांच जोड़ों की ओर से यज्ञ में आहुतियां दी गई। इस अवसर पर मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया गया। इससे पूर्व शनिवार की रात्रि में जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भूराबाबा गुफा के पुजारी माणक भारथी, तुलछसिंह, आमसिंह, अर्जुनसिंह, प्रेमसिंह, रुगनाथसिंह, भोमसिंह, बलदेवसिंह, गायड़सिंह, महेन्द्रसिंह, स्वरूपसिंह, देवीसिंह, भैरुसिंह बरड़ाना, भाखरसिंह, चैनसिंह, हुकमसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।