6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध कनेक्शनों पर चला पीला पंजा

-रिसोर्ट संचालकों ने अवैध जल कनेक्शन हटाए

less than 1 minute read
Google source verification
अवैध कनेक्शनों पर चला पीला पंजा

अवैध कनेक्शनों पर चला पीला पंजा

जैसलमेर. सम क्षेत्र में संचालित रिसोर्ट में अवैध रुप से चल रहे जल कनेक्शन जेसीबी से हटाए गए। जलदाय विभाग की टीम के साथ पहुंचे पुलिस दसते की मौजूदगी में शुक्रवार को 10 रिसोर्ट में मैन राइजिंग लाइन से किए गए अवैध कनेक्शन हटाए गए।
यहां गौरतलब है कि रोजोणियों की बस्ती पम्पिंग स्टेशन से कनोई उच्च जलाशय, एसआर तक करीब 14 किलोमीटर लम्बी 6 इंच की डीआइ पाइप लाइन से सम एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध कनेक्शन किए गए थे। इस वजह से कनोई व उसके आसपास के गांव-ढाणियों में पेयजल स्कीमों से पानी की सप्लाई बाधित हो रही थी। इसको लेकर ग्रामीणों की शिकायतें शासन-प्रशासन के पास पहुंच रही थी। इधर, चेतावनी दिए जाने के बावजूद अवैध कनेक्शन हटाए नहीं जा रहे थे। शुक्रवार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता जैराराम के निर्देशानुसार संबंधित कनिष्ठ अभियंता संदीप कुमार द्वारा पुलिस जाब्ते की मदद लेकर सम में संचालित रिसोर्ट में किए अवैध कनेक्शन हटाए गए। कार्रवाई के दौरान विभाग की टीम को छिटपुट विरोध का भी सामना करना पड़ा, लेकिन पुलिस के पहुंचे अतिरिक्त जाब्ते ने स्थिति को नियंत्रण में लिया। बहरहाल, पानी के अवैध कनेक्शनों को हटाने की कार्यवाही जारी है। साथ ही में अवैध कनेक्शन करने वालों के विरुद्ध पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।

विभाग के पास मिल रही थी सूचना
विभाग को सूचना मिल रही थी कि रोजोणियों की बस्ती पम्पिंग स्टेशन से लेकर कनोई एसआर के बीच में पडऩे वाले सम और अन्य गांवों में मुख्य राइजंग लाइन से अवैध पानी के कनेक्शन किए जा रहे है। जिन्हें हटाने की कवायद की गई।
-संदीप कुमार, कनिष्ठ अभियंता, ग्रामीण उपखण्ड, अनुभाग, सम