बिशप के खिलाफ एक नन ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था। इस मामले की जांच के लिए केरल पुलिस की टीम चार दिन पहले जालंधर पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने सोमवार को बिशप हाउस में प्रवेश किया था। बिशप फ्रांको मुलक्कल के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली नन पहले जालंधर के मिशनरीज में ही कार्यरत थी। बाद में वह केरल चली गई और वहां बिशप के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया।