11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज कालपी और उरई पहुंचेगी अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश यात्रा

जालौन के कालपी और उरई शहर से पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी।

2 min read
Google source verification
atal bihari bajpai asthi kalash yatra latest news in hindi

आज कालपी और उरई पहुंचेगी अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश यात्रा

जालौन. भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का 16 अगस्त को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के बाद यूपी सरकार ने फैसला लिया था कि अटल जी की अस्थियां को प्रदेश भर की नदियों में प्रवाहित किया जाएगा। उसी क्रम में 24 अगस्त को जालौन के कालपी और उरई शहर से पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली जाएगी। इस कलश यात्रा को लखनऊ से यूपी सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह लेकर आएंगे। जो शाम 4.30 बजे बुन्देलखण्ड के द्वारा कहे जाने वाले कालपी में प्रवेश करेगी। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने दी।

कलश यात्रा का जगह जगह किया जाएगा स्वागत

इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने बताया है कि जो रुट चार्ट आया है उसके तहत कालपी में 4.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की अस्थि कलश यात्रा पहुंचेगी। जो जोल्हूपुर आटा होते हुए उरई नगर में प्रवेश करेगी। जो उरई शहर के फैक्ट्री एरिया होते हुई मेडिकल कॉलेज उरई और कालपी बस स्टैंड होते हुए अम्बेडकर चौराहे पहुंचेगी। जिसके बाद अटल बिहारी की अस्थि कलश यात्रा शहीद भगतसिंह चौराहे होते हुए घंटाघर और फिर इलाहाबाद बैंक तिराहे से अवध काम्प्लैक्स और फिर रिनिया ग्राम होते हुए हाईवे पहुंचेगी। जो हाईवे के बड़ागांव, गिरथान, सोमई एट और झांसी बॉर्डर के ग्राम पिरौना पहुंचेगी। जहां से इस कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा।

जालौन से झांसी जिलाध्यक्ष को सौंपी जाएगी अस्थि कलश यात्रा

पिरौना के बाद इस कलश यात्रा को जालौन से झांसी जिलाध्यक्ष को सौंपी जाएगी। इस कलश यात्रा के साथ भाजपा प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल के साथ क्षेत्रीय मंत्री उदयन पालीवाल भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल से भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए है कि वह पूरी तैयारी के साथ रहे और जिसको जो जिम्मेदारी दी गई है उसमें कोई लापरवाही न बरतें।