
video viral
जालौन. सूबे में बीजेपी की सरकार बनते ही बीजेपी नेता आये दिन सुर्खियों में बने रहते है। ताजा मामला जालौन के माधौगढ़ तहसील का है, यहां भाजपा के माधौगढ़ नगर पंचायत के पूर्व नगर अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिर पर टोपी लगाये भाजपा नेता राघवेंद्र व्यास माधौगढ़ तहसील के कानूनगों कार्यालय में घुसकर अधिकारियों और कर्मचारियों को खुले आम गाली दे रहे है, तहसीलदार से लेकर एसडीएम को देख लेने की धमकी दे रहे है। कार्यालय में गालीगलौज करने का वीडियो वहीं पर मौजूद एक शख्स ने बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। यह वीडियो 12 अक्टूबर का बताया गया लेकिन पत्रिका इस खबर की पुष्टि नहीं करता। यह वीडियो वायरल हो रहा है इस आधार पर बताया जा रहा है।
वर्तमान में निकाय चुनाव की घोषणा हो गई है, और गालीगलौज करने वाले भाजपा नेता राघवेंद्र व्यास माधौगढ़ से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिये टिकट मांग रहे है, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद चाल चरित्र और चेहरे की बात करने वाली भाजापा क्या इनको टिकट देगी, या फिर इन्हें पार्टी से बाहर करेगी।
इस वीडियो के बारे में जब भाजपा के जिलाध्यक्ष से जानकारी ली गई तो वह कैमरे के सामने नहीं आये, लेकिन उन्होंने फोन पर बताया कि यह वीडियो भाजपा सरकार के समय का नहीं है, जबकि यह समाजवादी सरकार के समय का है। इस वायरल वीडियो के बारे में वह जानकारी लेंगे और एसडीएम व तहसीलदार से बात भी करेंगे। ऐसे जवाब पर भी यह सवाल है कि क्या समाजवादी पार्टी के टाइम पर भाजपा वालों को गुंडागर्दी करने का अधिकार था।
Published on:
28 Oct 2017 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allजालौन
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
