15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चबूतरे के विवाद को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, कर दी हत्या

चबूतरे के विवाद को लेकर पड़ोसी ने महिला की कर दी हत्या

2 min read
Google source verification
jalaun news

चबूतरे के विवाद को लेकर पड़ोसियों में हुआ विवाद, कर दी हत्या

जालौन. एक महिला की अपने पड़ेसी से विवाद के कारण मौत हो गयी। काफी समय से दोनों के बीच कहासुनी चल रही थी। हर रोज इनमें किसी न किसी बात को लेकर विवाद चलता रहता था। हर दिन की तरह मंगलवार को भी इनके बीच चबूतरे को लेकर विवाद हुआ। मामला ज्यादा बड़ा नहीं था लेकिन छोटी सी बात कब बड़ी बन गयी, इसका पता ही नहीं लगा।

शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी मूर्ति देवी (55) का शव संदिग्ध हालत में मिला। उसकी मौत रात में ही हो गयी थी। पति को पत्नी का शव सुबह संदिग्ध हालत में मिला। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गयी।

ये भी पढ़ें: विद्युत विभाग की लापरवाही से हुये दो हादसे, एक की गई जान, दूसरा ज़िंदगी से जूझ रहा

परिवार वालों ने बताई हत्या की वजह

पुलिस को सूचना दी गयी। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूछताछ पर परिजनों ने बताया कि पड़ोस के लड़के मुकेश श्रीवास्तव से उसका काफी समय से विवाद चल रहा था। हर दिन की ही तरह उनके बीच चबूतरे को लेकर कहासुनी हो गयी, तब मुकेश ने मूर्ति के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजन उसे इस्पताल ले गए। उसका इलाज करवाकर वापस घर लाया गया लेकिन बावजूद इसके उसने आधी रात में दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें: बहन की शादी की तैयारी कर रहा भाई की पैर फिसलने से हुई मौत

आरोपी घर से फरार

मूर्ति देवी के बेटे निर्मिल की तहरीर पर आरोपी मुकेश के खिलाप गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी है। आरोपी भी घर से फरार है। पुलिस के मुताबिक परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने भी चबूतरे का विवाद बताया। इस विवाद में दोनो को बीच मारपीट हुई थी। हालांकि, मौत की वजह पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगी और उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।