इस मामले में जज शिवपाल सिंह के भाई सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उनके भाई शिवपाल की जमीन शेखपुर खुर्द में अराजी नंबर 15 और 17 है। जिसके वह संक्रमणीय भूमिधर है। जिस पर पूर्व प्रधान सुरेन्द्र पाल सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान बिना किसी अधिकार के चकमार्ग बनवा दिया। जबकि सरकारी कागजों में चकमार्ग गाटा संख्या 13 है। जिसको पूर्व प्रधान ने बंद कर उसे अपने खेत में शामिल कर लिया। उन्होंने बताया कि कई बार उनके जज भाई तहसीलदार से लेकर जालौन के जिलाधिकारी से मिले, लेकिन अधिकारियों ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया और लगातार इसको लेकर परेशान हो रहे हैं।