11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जालौन
लूट के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने रिश्तेदारों पर लगाया था आरोप
Play video

लूट के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार, परिजनों ने रिश्तेदारों पर लगाया था आरोप

उरई में एक सप्ताह पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Google source verification

जालौन. उरई में एक सप्ताह पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या लूट के इरादे से की गई थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस के अलावा लूटा गया मोबाईल भी पुलिस ने बरामद किया है।


इस मामले का खुलासा करते हुये जालौन के एसपी डाक्टर अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि 22 अक्तूबर को उरई कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुईया रोड पर सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त की कोशिश की थी लेकिन सुबह उसकी शिनाख्त धरगुंवा निवासी ब्रजमोहन उर्फ भोला यादव के रूप में हुयी थी इस मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप अपने रिश्तेदारों पर लगाया था और 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुक़द्दमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने सर्विलान्स की मदद ली थी जिसमें नामजद लोगों से पूछताछ भी की थी लेकिन उसमें किसी का होना नहीं पाया गया। लेकिन सर्विलान्स टीम ने मोबाईल की मदद से उरई कोतवाली के तुफ़ैलपुरवा निवासी चाँद खाँ उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया जिससे पूछताछ की गई तो उसके पास से लूटा हुआ मोबाईल बरामद हुआ साथ ही पुलिस ने तमंचा भी बरामद किया।


एसपी ने बताया कि ब्रजमोहन खेत पर पानी लगाने निकला था और चाँद खा लूट के इरादे से खड़ा था और उसे लूटते हुये उसे गोली मार दी। एसपी ने बताया कि चाँद खाँ का आपराधिक रिकार्ड तलाशा जा रहा है और अभियुक्त के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुये जिसे जेल भेजा रहा है। वही पुलिस टीम को 15 हजार का इनाम दिया जा रहा है।