जानकारी के मुताबिक एक कैंपर में सवार होकर जालोर कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष टेकरा निवासी कालूसिंह भाटी उनके साथियों के साथ कानिवाडा जा रहे थे। इस दौरान कानिवाड़ा मोड़ में सामने से वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंपर के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में टेकरा निवासी कालूसिंह भाटी, करणसिंह कोराणा व भवरानी निवासी कैलाश चौधरी की मौके पर मौत हो गई जबकि, कानीवाड़ा निवासी जसवंत सिंह, राजेंद्र नगर जालोर निवासी गौरव प्रजापत ,जितु सिंह निवासी कानिवाडा घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही छात्रों सहित लोगों की अस्पताल में भीड़ लग गई।