9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nikay Chunav: जालोर में फर्जी वोटिंग को लेकर हुआ विवाद, मुक्का मारकर गिराया, सड़क पर लेटे कांग्रेस प्रत्याशी

जालोर के वार्ड 33 में मतदान के दौरान फर्जी वोटिंग के आरोप ने सियासी माहौल गरमा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी पर बुजुर्ग महिला मतदाता की ओर से खुद ईवीएम पर वोट डालने का आरोप लगाया। विरोध करने पर मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी सड़क पर लेट गए।
2 min read
Google source verification

जालोर

image

Kamal Mishra

Sep 09, 2026

jalore voting

Jalore: विवाद के बात पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोक-झोंक (फोटो-पत्रिका)

जालोर। नगर निकाय चुनाव के दौरान जालोर के वार्ड 33 में फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर बुधवार दोपहर विवाद हो गया। राजेंद्र नगर स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर कांग्रेस प्रत्याशी पवन दवे ने भाजपा प्रत्याशी जयसिंह पर एक बुजुर्ग महिला मतदाता के साथ मतदान केंद्र में पहुंचकर खुद ईवीएम से वोट डालने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रत्याशी के मुताबिक, उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर गले से पकड़कर नीचे गिराने और मुक्का मारने का भी आरोप लगाया।

घटना की सूचना मिलते ही मतदान केंद्र पर पुलिस जाब्ता पहुंचा और स्थिति को संभाला। इसी दौरान वार्ड 25 से कांग्रेस प्रत्याशी बंशीलाल ने भी घटनाक्रम का विरोध किया। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने सड़क पर लेटकर विरोध जताया। मामला मतदान केंद्र से निकलकर मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता पुखराज पाराशर और जुल्फीकार अली भुट्टो भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

पहले शिकायत देने का दावा

कांग्रेस प्रत्याशी पवन दवे ने बताया कि उन्होंने 7 सितंबर को एसपी, जिला कलक्टर, एसडीएम और नियुक्त ऑब्जर्वर को शिकायत देकर संभावित आपराधिक गतिविधियों और किसी अप्रिय घटना की आशंका से अवगत कराया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लोगों को पाबंद नहीं किया गया। दवे ने दावा किया कि 8 सितंबर को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने थानाधिकारी को भी शिकायत दी थी।

दवे के अनुसार, मतदान केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी द्वारा बुजुर्ग महिला मतदाता के साथ अंदर जाकर वोट डालने पर उन्होंने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि शिकायत के लिए सीआई के पास जाते समय पहले उन्हें धक्का दिया गया और बाद में भाजपा प्रत्याशी ने गले से पकड़कर नीचे गिरा दिया। दवे ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए मतदान समाप्त होने के बाद नामजद रिपोर्ट देने की बात कही।

पुलिस बोली- परिवाद मिलने पर होगी जांच

मामले को लेकर जालोर सीआई रामेश्वरलाल ने कहा कि फिलहाल पुलिस के पास इस संबंध में कोई परिवाद पेश नहीं किया गया है। परिवाद मिलने के बाद जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, कांग्रेस नेताओं ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। मतदान केंद्र पर हुए विवाद और लगाए गए आरोपों के बीच अब लिखित शिकायत और पुलिस जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह वीडियो भी देखें :