87 वर्षीय तारीदेवी बोहरा में भी उत्साह: उम्र के असर में शरीर भले ही कमजोर हो गया है। लेकिन उत्साह में कोई कमी नहीं 87 की उम्र में भी रानीवाड़ा निवासी तारीदेवी बोहरा का मतदान के प्रति जोश देखने को मिलता है। तारीदेवी बोहरा स्वयं मतदान के साथ अन्य को भी मतदान करने की प्रेरणा देती है जब भी चुनाव आए वे हर बार मतदान करने के लिए पहुंचती है। इस बार भी वो बूथ पर वोट डालेगी हालांकि इस बार बुजुर्ग महिलाओं को घर बैठे भी मतदान करने की सुविधा उपलब्ध होगी तो भी वो बूथ पर जाकर मतदान करेगी एवं बूथ पर मतदान के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेगी।