जालोर पुलिस और डीएसटी टीम ने देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को पोलजी नगर क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना मिल रही थी, जिस पर पुलिस टीम ने यहां पर दबिश दी, मौके से पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है।