29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jalore / Rajasthan Politics: टिकट वितरण से पदाधिकारी नाराज, 8 में से 6 भाजपा मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

Rajasthan Politics: टिकट वितरण से पदाधिकारी नाराज, 8 में से 6 भाजपा मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

Rajasthan Politics: भाजपा की ओर से सांसद देवजी पटेल को सांचौर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित करने के बाद से विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 14 Oct 2023, 7:50 PM IST

bjp1.png

rajasthan politics भाजपा की ओर से सांसद देवजी पटेल को सांचौर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित करने के बाद से विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सांसद को टिकट देने से नाराज सांचौर विधानसभा के आठ में से छह मंडल अध्यक्षों ने शनिवार को अपने त्याग पत्र भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को भेजे।

भाजपा के छह मंडलों के अध्यक्षों द्वारा दिए गए सामूहिक इस्तीफे के बाद मंडल अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि पार्टी द्वारा सांचौर विधानसभा के लिए जारी किए गए टिकट में न तो स्थानीय पार्टी के मंडल अध्यक्षों की भावना को समझा गया और ना ही सर्वे को आधार माना गया। ऐसे में मंडल अध्यक्ष भारी मन से त्याग पत्र दे रहे है।


भाजपा के सांचौर नगर मंडल अध्यक्ष पुरेन्द्र व्यास, सांचौर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सांवलाराम देवासी, टांपी डूंगरी मंडल अध्यक्ष डूंगराराम जाट, केसूरी मंडल अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह जाणवी, अरणाय मंडल अध्यक्ष जैसाराम भील व सांचौर मंडल अध्यक्ष माधाराम पुरोहित ने प्रदेशाध्यक्ष को त्याग पत्र भेजा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कब आएगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सीएम गहलोत ने बताया