4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: राजस्थान के इस जिले में गांवों का सफर होगा आसान, इन 10 रूटों पर दौडेंगी ग्रामीण बसें

Rural Transport Service: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से अनुबंध पर ग्रामीण परिवहन सेवा शुरु करने के लिए कवायद शुरू की गई है। ऐसे में अब गांवों में ग्रामीणों का सफर आसान हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जालोर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 29 Mar 2025, 1:57 PM IST

Rural-Transport-Bus-Service

Jalore News: जालोर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से अनुबंध पर ग्रामीण परिवहन सेवा शुरु करने के लिए कवायद शुरू की गई है। जिसके तहत निजी संचालकों से 15 अप्रेल तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसके तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर एक-एक ग्रामीण मार्ग पर बसों का संचालन किया जाएगा, जो सभी बसें जिला मुख्यालय को ग्रामीण मार्गों से जोड़ेगी।

रोडवेज जालोर मुख्य प्रबंधक ओम लीलावत ने बताया कि योजना में ग्रामीण परिवहन सेवा के लिए लगाई जाने वाली अनुबंधित वाहनों का रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर 2021 के बाद का होना चाहिए। वाहन संचालन के लिए संचालकों को प्रदत्त मार्गो पर संचालक का एकाधिकार होगा।

वाहन स्वामी को वाहन का निगम को लोगों एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सहभागिता से संचालित अंकित करवाना होगा। वाहन संचालक को निगम के बस स्टैंड से संचालित करना होगा। इन वाहनों के संचालन के लिए मार्ग एवं अनुज्ञापत्र निगम द्वारा उपलब्ध करवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: नागौर जिले के इस कस्बे और 30 गांवों को आज भी रोडवेज बस का इंतजार

इन 10 रूटों पर दौडेंगी ग्रामीण बसें

1. आहोर ब्लॉक के रूट: कंवला, भूति, रोडला, कवराड़ा, पादरली, तखतगढ़, पावटा, डोडीयाली, हरजी, थावला, छीपरवाडा, उण, कानीवाडा मोड, लेटा, जालोर
2. भीनमाल ब्लॉक के रूट: बाली, कूका, थोबाउ, फागोतरा, पूनासा, निबावास, भागल भीम, भीनमाल
3. जालोर ब्लॉक के रूट: मोदरा, सेरणा, धानसा, बाकरा रोड, सरत, चूरा, सांथू, बागरा, नारणावास, धवला, जालोर
4. जसवन्तपुरा ब्लॉक के रूट: सूरजवाड़ा, सुंधामाता, राजी का वास, जसवंतपुरा, बूगांव, रामसीन, सीकवाड़ा, नून, बाकरा, जालोर
5.रानीवाडा ब्लॉक के रूट: जालोर, मोदरा, भीनमाल, आलडी, सीलासन, मालवाड़ा, केर, डूंगरी, रानीवाड़ा
6. सांचौर ब्लॉक के रूट: जालोर, मोदरा, नरता, भीनमाल, करडा, दांतवाडा, कोडका, खेजडीयाली, कूडा, माखुपुरा
7. चितलवाना ब्लॉक के रूट: जालोर, सायला, भीनमाल, करडा, पमाणा, खेडा, बिजरोल, झाब, चितलवाना, होतीगांव
8. सायला ब्लॉक के रूट: रंगाला, बागोड़ा, तिलोड़ा, सुराणा, चौराउ, सायला, जालोर
9. बागोड़ा ब्लॉक के रूट: राह, सेवडी, नरसाणा, धुंबडिय़ा, लाखणी, मोरसीम, राउता, चैनपुरा, बागोडा, जालोर
10. सरनाउ ब्लॉक के रूट: जालोर, सायला, भीनमाल, चाटवाडा, रानीवाड़ा, कूड़ा, सांकड़, सुरावा, नैनोल, छोटी विरोल।

यह भी पढ़ें: कैलादेवी मेले के आगाज के साथ रोडवेज की बल्ले-बल्ले, आय का आंकड़ा 45 लाख के पार पहुंचा