7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Paper Leak: गिरफ्तारी के डर से पकड़े गए अभ्यर्थियों के परिजन हुए भूमिगत, अलर्ट मोड पर स्थानीय पुलिस

सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह के पकड़े जाने के बाद सांचौर-चितलवाना क्षेत्र अब उदयपुर पुलिस व एसओजी के रडार पर है। वहीं उदयपुर पुलिस की ओर से पकड़े गए नकल गिरोह के आरोपियों में अधिकांश अभ्यार्थी सांचौर-चितलवाना क्षेत्र के होने से हड़कंप मचा हुआ है।

2 min read
Google source verification
RPSC paper leak

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/सांचौर। सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में नकल गिरोह के पकड़े जाने के बाद सांचौर-चितलवाना क्षेत्र अब उदयपुर पुलिस व एसओजी के रडार पर है। वहीं उदयपुर पुलिस की ओर से पकड़े गए नकल गिरोह के आरोपियों में अधिकांश अभ्यार्थी सांचौर-चितलवाना क्षेत्र के होने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस गिरफ्त में आए इन अभ्यर्थियों के परिजन भी अब भूृमिगत हो गए हैं, जिन्हें गिरफ्तारी का भी डर सता रहा है। इतना ही नहीं सैकंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा 21 दिसम्बर को शुरू होने के साथ ही लगातार अलग-अलग पेपर लीक होने की अफवाहों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

साजिश के कई खुलासे होने के कयास
इधर, जिस बस में परीक्षार्थी सवार होकर उदयपुर गए थे, उस बस को लेकर भी पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच में जुटी है। हालांकि आरके ट्रेवल्स की दो बसों को सांचौर पुलिस ने जब्त किया है। वहीं ट्रावेल्स एजेंसी इस मामले में बसों के रूट को लेकर भी गहनता से जांच कर रही है कि आखिर आरके ट्रेवल्स की बसों को उदयपुर के अतिरिक्त जोधपुर, जयपुर या अन्य परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों को तो नहीं भेजी गई। ऐसे में पुलिस भी बारीकी से इस बारे में जांच कर रही है। जिसके बाद ही पेपर लीक गैंग की ओर से रची गई साजिश के कई खुलासे होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : Paper Leak और नकलचियों से बचने के लिए 2023 में RPSC बदलेगा सुरक्षा इंतजाम

30 सांचौर और सरनाऊ के अभ्यार्थी
उदयपुर पुलिस की ओर से बस में पेपर लीक करने के मामले को लेकर पकड़े गए 30 अभ्यर्थी सांचौर व सरनाऊ पंचायत समिति के हैं। वहीं शेष चितलवाना के परावा, सेवाड़ा, चितलावाना, रणोदर, केरिया, देवड़ा, भीनमाल व रानीवाड़ा क्षेत्र के हैं।

सरकारी वर्ग के परिजनों में खौफ
नकल गिरोह के साथ पकड़े अभ्यार्थियों में अधिकांश के परिजन सरकारी शिक्षक हैं। ऐसे में उन्हें भी गिरफ्तारी का डर सता रहा है। जिसके चलते वे भूमिगत हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर नकल गिरोह को लेकर प्रतिदिन हो रहे नए खुलासे को लेकर स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। जिसकी बदौलत गिरफ्तार हुए अभ्यार्थियों के परिजनों में खौफ का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

जालोर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग