एमएस चिब के अनुसार,उन्होंने पुष्पा से एक महीने पहले अदालत में विवाह किया था। लेकिन गांव में परिवार और दोस्तों के लिए शादी की दावत समारोह का आयोजन रखा। इस विवाह समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो मेंं दूल्हा शादी के मंडप से राजनीतिक बयान दे रहा है। दूल्हे का कहनाा है किि वो सेना मे सूबदार के पद से सेवानिवृत्त हुआ है और उस के पास बहुत पैसा है। उसने दावा किया कि वह चुनाव लड़ेगा और जीतेगा।