10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की कोख से खत्म हो रही हैं बेटियां

श्रीनगर से लौटकर हमारे संवादाता आनंद मणि त्रिपाठी ने बेटियों की घटती संख्या पर इस रिपोर्ट को तैयार किया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 11 Jul 2018, 1:01 PM IST

baby

baby

(जम्मू-कश्मीर): कुदरत का कहर कहें या फिर आतंक का असर। कश्मीर की सड़कों पर ही नहीं बल्कि कश्मीर घाटी की कोख से लड़कियां कम होती जा रही हैं। यहां की नदियों में नवजात लड़कियों का शव मिलना अब आम बात हो गई है। सबसे ज्यादा खराब हालत आतंक के गढ़ बन चुके जिले, शोपियां, पुलवामा, बडग़ाम, गंदरबल, कुलगाम जिलों की है।

सरकार चला रही योजना

नब्बे के दशक में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या वाली घाटी के कई जिले अब राष्टीय मानक 914 से भी नीचे जा चुके हैं। लड़कियों की गिरती जनसंख्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता हैं कि बेटियों को बचाने के लिए सरकार लाडली बेटी नाम से योजना लांच की है। इसके अंतर्गत बेटियों को 18 साल तक की होने पर सरकार 12 लाख रुपए विभिन्न चरणों में प्रदान करती है। कभी कम बेटियों के लिए बदनाम रहा हरियाणा 834 से 914 पहुंच गया है लेकिन कभी बेटों से ज्यादा बेटियां रखने वाला कश्मीर घाटी का औसत 859 तक गिर गया है।

आतंक और दहेज बड़ा कारण

घाटी के एक विश्वविद्यालय के प्रोफसर कहते हैं कि इसके दो साफ कारण हैं। एक तो आतंक और दूसरा दहेज। आतंक के कारण बेटियां जुल्म का शिकार दोनों तरफ से ही होती हैं। इसके कारण लोगों की निगाह बेटियों के प्रति बदल गई। नब्बे के दशक में इस्लाम मजबूत था लेकिन आधुनिकता ने धार्मिक भावनाएं भी कम की हैं। ऐसे में लोगों में अब वह धार्मिक भय नहीं रह गया है। और दूसरा कारण है यहां की खर्चीली शादियां। यहां लड़कियों के शादी करने में मां-बाप बर्बाद हो जाते हैं। कुछ रस्मों-रिवाज ही ऐसे हैं। एक कारण जो बहुत ही छुपा हुआ है । वह है कि कश्मीर में चल रही जंग के लिए अब लड़के चाहिए ।

आतंकी गढ़ में सबसे कम हुई लड़कियां

जिले---2001--2011
पुलवामा-1046-836
बडगाम-़1004-832
कुपवाड़ा-1021-854
गंदरबल-1014-863
शोपियां-1011-883
कुलगाम-़1003-882