
हिजबुल कमांडर समेत 2 पर ED का शिंकजा, POK में बैठककर घाटी में फैला रहा था आतंक
(जम्मू): जम्मू-कश्मीर में आतंक की कमर तोड़ने के लिए प्रयास जारी है। टेरर फंडिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर समेत दो लोगों के घर सील कर दिए गए हैं। साथ ही मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के पहलगाम में ईडी ने यह कार्रवाई की है। हिजबुल के ऑपरेशनल कमांडर आमिर खान पर ईडी ने शिकंजा कसा है। उसके घर को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आमिर खान बहुत ही शातिर कमांडर है। उसका घर पहलगाम में है लेकिन वह पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में बैठकर आतंकी नेटवर्क चला रहा है।
एक अन्य व्यक्ति जिसका घर ईडी ने सील किया है वह आमिर के साथ ही जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति रिश्ते में हिजबुल कमांडर आमिर खान का 'साला' है।
Published on:
18 Nov 2019, 7:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.