5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारा गया पत्रकार शुजात बुखारी का हत्यारा आतंकी नवीद जट,अब तक कितने आतंकी चढे सुरक्षाबलों के हत्थे,पढे पूरी रिपोर्ट

मारे गए आतंकवादियों में आतंकी संगठन लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर भी शामिल हैं...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जम्मू

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 28 Nov 2018, 5:46 PM IST

army

army

(पत्रिका ब्यूरो,जम्मू): जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान (कासो) के दौरान सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में ‘राइजिंग कश्मीर’ के प्रमुख संपादक सुजात बुखारी की हत्या में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर नवीद जट सहित दो आतंकवादी मारे। इस दौरान तीन जवान घायल हुए।


पाकिस्तान को शव लेने जाने के लिए देंगे सूचना

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने नवीद जट के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पूरा हफ्ता हमारे लिए काफी अच्छा रहा है। मासूम लोगों की हत्या में शामिल कुलगाम, पुलवामा और शोपियां के आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। भौतिक सत्यापन के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर नवीद जट मार गिराया गया है। इसके अलावा एक और आतंकी भी मारा गया है। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि मारा गया लश्कर का आतंकवादी नवीद जट पाकिस्तानी नागरिक था। पाकिस्तान को शव ले जाने की सूचना देने के लिए हम गृह मंत्रालय को पत्र लिखेंगे।


जवान भी घायल

हाल ही श्रीनगर में तीन बाइक सवार आतंकियों ने शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्‍या कर दी थी। इस हमले में बुखारी की सुरक्षा में तैनात 2 जवानों की भी मौत हो गई। इस हत्याकांड में कश्मीर के एक अस्पताल से फरार आतंकी नवीद जट का हाथ माना जा रहा था। इस हमले की एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें बाइक पर बीच में बैठा आतंकी नवीद जट बताया जा रहा था। बडगाम के चटगाम में सुरक्षाबलों को यहां आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को फायरिंग का जवाब दिया। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर बडगाम में मुठभेड़ स्थल पर पत्थरबाजों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके चलते केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ( सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


कार हाईजैक कर लाल चौक से चार किमी पहले उतरे आतंकियों की भी तलाश

इससे पहले मंगलवार देर शाम चार अज्ञात बंदूकधारियों ने बडगाम जिले से एक काले रंग की आल्टो कार को हाईजैक कर लिया और श्रीनगर के लाल चौक से करीब चार किलोमीटर पहले रामबाग इलाके में उतर गए। आतंकियों के जाने के बाद गाड़ी के चालक ने नजदीकी पुलिस स्टेशन को पूरे मामले की सूचना दी। शहर और आस पास के इलाकों में सुरक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

दो हफ्तों में मार गिराए 20 आतंकी

दो हफ्ते में सुरक्षाबलों ने 20 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकवादियों में आतंकी संगठन लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर भी शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार को कुलगाम और पुलवामा में अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर किया था।

'226 ऑलआउट'

कश्मीर घाटी में इस साल ऑपरेशन ऑलआउट के तहत 226 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया है। पिछले साल 2017 में 213 आतंकवादी ऑपरेशन ऑलआउट में मारे गए थे। हालांकि इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के कई जवानों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवंबर 2018 तक सुरक्षाबलों के 56 जवान शहीद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक इस साल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठनों ने कश्मीर के 178 स्थानीय युवाओं को बरगला कर उन्हें आतंकी संगठनों में शामिल किया है।

बड़ी खबरें

View All

जम्मू

जम्मू और कश्मीर