सूत्रों की मानें तो वागेश 10 वीं कक्षा में स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी मीडियम पड़ता था, वहीं मूल्यांकन परीक्षा में उसका कम नंबर आया था, जिसे लेकर वागेश के पिता को स्कूल बुलाया गया था, इसके बाद से ही वागेश थोड़ा उखड़ा हुआ था। मृतक के पिता रामेश्वर सिंह सिदार जांजगीर में होमगार्ड में नौकरी करता हैं।