यह है नियम
आरटीई के तहत स्कूलों के लिए ३६ कंडिका के तहत दस्तावेज होनी चाहिए। जिसमें स्कूल की मान्यता, भवन, फर्नीचर, स्टॉफ की व्यवस्था सहित बिजली पानी की सुविधा होनी चाहिए, लेकिन इतनी कंडिका में किसी भी मापदंड का पालन नहीं किया जा रहा है। दिलचस्प बात यह है कि नियम को पालन कराने में शिक्षा अधिकारी ही रुचि नहीं ले रहे हैं। क्यों कि प्रत्येक स्कूलों की मान्यता के लिए जांच अधिकारी यानी नोडल अधिकारी द्वारा जांच कराई जाती है। जांच में अधिकारी द्वारा ही नरमी बरती जाती है। जिसके चलते ऐसे स्कूल फल-फूल रहे हैं।