क्रमिक भूख हड़ताल में जिला संरक्षक केके पाण्डेय जांजगीर के तहसील अध्यक्ष विशाल वैभव, हरनारायण मानसर, प्रसन्न कुमार साव, कुमारी साधना मार्शल, सुनीता पांडे, तुलसी शर्मा, उमेश साहू, शेष नारायण कश्यप, प्रवीण दुबे ने आज भूख हड़ताल में बैठे रहे। उन्होंने प्रदेश की रमन सरकार को बार-बार वेतन विसंगति के संबंध में ध्यान आकर्षित कराया, लेकिन शायद उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। क्योंकि पिछले कई दिनों से हड़ताल जारी होने के बाद भी रमन सरकार के द्वारा कोई भी सकारात्मक पहल नहीं किया गया है। जिससे पूरे प्रदेश भर के लिपिक आक्रोशित है।