संघ के अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि दवा बिक्री में ऑनलाइन व्यापार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन व्यापार से नशीली दवा सरलता से उपलब्ध होगी। ब्रांडेड दवाओं की समकक्ष दवाएं मरीजों को आपूर्ति होगी, इंसुलीन व आवश्यक दवाएं जिनके रख रखाव के लिए फ्रिज की आवश्यकता होती है वह ऑनलाइन मंगवाने से खराब होती है। सेड्यूल एच वन की कई प्रतिबंधित दवाएं जिन्हें डॉक्टर की पर्ची रखकर ही बेचा जाता है वे अवैधानिक रूप से आपूर्ति की जाएगी। इस तरह कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। शुक्रवार को मेडिकल स्टोर बंद रहने से दवा व्यापार का कारोबार प्रभावित हुआ।