
पिछले आठ दिनों से सेवा केंद्र बंद
जांजगीर-चांपा. बिर्रा स्थित बसस्टैंड के पास स्थित कृषि सेवा केंद्र में सोमवार रात चार बजे के करीब आग लग गई। इस कृषि सेवा केंद्र का संचालन लोहर्सी निवासी विशाल कश्यप पिता हरिचरण कश्यप (३८) कर रहे हैं। वह विवाह कार्यक्रम के चलते पिछले आठ दिनों से सेवा केंद्र को बंद किए थे।
जानकारी के मुताबिक सुबह चार बजे के करीब शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। सुबह 5 बजे के करीब घूमने के लिए निकले तेरस कश्यप ने देखा कि दुकान में आग लगी है। आग को देखकर उसने आस पड़ोस के लोगों को चिल्लाकर बुलाया। लोगों ने दुकान में भीषण आग को देखकर दुकान का ताला तोड़ा और दुकान में प्रवेश कर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दुकान के भीतर मे दवा बीज कम्प्यूटर प्रिंटर, पंखा, कूलर, लकड़ी का रेक, टेबल कुर्सी सभी जल गया था। दुकान संचालक के मुताबिक उसका लगभग साढे आठ लाख रुपए का सामान चलकर खाक हो गया है। दुकान के पास ही टासफार्मर लगा है। बताया जा रहा है कि उसी में शार्ट सर्किट होने आग लगी है।
इससे विशाल कृषि सेवा केन्द्र के संचालक को काफी नुकसान हुआ है दुकान में आग लगने की सूचना शिक्षक अवध बिहारी कश्यप ने दुकान संचालक के मोबाइल पर दी। उस समय उसका मोबाईल बंद बताया तो उसने इसकी जानकारी अपने ससुराल वालों को दी। इसके बाद ससुराल के लोगों ने विशाल कृषि सेवा केंद्र के संचालक विशाल को इसकी जानकारी दी। खबर मिलते ही वह तुरंत दुकान पहुंचा और इसके बाद इसकी शिकायत थाने में की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस का कहना है कि दुकान में आग शार्ट सर्किट के चलते लगी है।
Published on:
30 Apr 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
