जांजगीर-चांपा. ABEO death: नवागढ़ एबीईओ राजीव नयन शर्मा का रविवार की सुबह बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बिलासपुर में ही किया गया। बताया जा रहा है कि शर्मा की तबीयत बीते तीन-चार दिनों से कुछ ज्यादा ही खराब थी। वे डिप्रेशन के शिकार थे, जिसके चलते उन्हें अटैक आ गया। अस्पताल में इलाज के दौरान भी डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। एबीईओ (ABEO) का शहर में कोचिंग संस्थान भी है। यहां युवा पीएससी (PSC) समेत अन्य परीक्षाओं की तैयारी करने आते हैं। यह बात भी सामने आ रही है कि 6 माह पूर्व दर्जनों अभ्यर्थियों से नौकरी लगाने के नाम पर उन्होंने डेढ़ करोड़ से भी अधिक रुपए लिए थे लेकिन नौकरी नहीं लगी। वे पैतृक संपत्ति बेचकर रुपए लौटा रहे थे।