27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेंशन सहित अन्य योजनाओं की राशि में बंदरबांट करने वाला आरोपी पकड़ाया, पढि़ए खबर आरोपी तक कैसे पहुंची डभरा पुलिस

- विवेक पाटले ने बताया कि 18 दिसंबर 2017 को डभरा जनपद के सीईओ नीतेश कुमार उपाध्याय ने रिपोर्ट कराया था दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 5 Jul 2018, 6:17 PM IST

पेंशन सहित अन्य योजनाओं की राशि में बंदरबांट करने वाला आरोपी पकड़ाया, पढि़ए खबर आरोपी तक कैसे पहुंची डभरा पुलिस

पेंशन सहित अन्य योजनाओं की राशि में बंदरबांट करने वाला आरोपी पकड़ाया, पढि़ए खबर आरोपी तक कैसे पहुंची डभरा पुलिस

जांजगीर.चांपा. डभरा थानांतर्गत साराडीह, नौकाघाट सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में पेंशन सहित अन्य योजनाओं की राशि में बंदरबांट करने वाले आरोपी को डभरा पुलिस ने धारा 420 के तहत गिरफ्तार किया है। मामले की रिपोर्ट सीईओ नीते कुमार उपाध्याय ने डभरा थाने में दर्ज कराई थी। दो साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है। पुलिस लंबे समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी, पर पकड़ से दूर था।

डभरा थाना प्रभारी विवेक पाटले ने बताया कि 18 दिसंबर 2017 को डभरा जनपद के सीईओ नीतेश कुमार उपाध्याय ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि सहायक ग्रेड 3 केशव प्रसाद पटेल व करारोपड़ अधिकारी बसंत कुमार यादव के खिलाफ विभागीय जांच चल चल रही थी। जिसमें उक्त कर्मचारियों द्वारा सीईओ नीतेश कुमार उपाध्याय के नाम पर चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर 28 लाख 99 हजार 768 रुपए का आहरण कर लिया था।

Read More : CG Ajab Gajab : इस स्कूल की अजब कहानी, पांच क्लास के सात बच्चे एक कमरे में बैठकर लेते हैं तालीम, देखिए वीडियो...

मामले की जांच हुई। जांच में मामला सही पाया गया। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। जिसके चलते एसपी ने थाना प्रभारी को अलर्ट किया था। पांच जुलाई को थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रेड़ा में केशव प्रसाद पटेल पिता दुर्योधन पटेल, अपने घर में छिपा हुआ है।

Read More : रिटायरमेंट के डेढ़ माह पहले हटाए गए सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी, जानें क्या थी वजह...

पुलिस की टीम घेराबंदी कर केशव प्रसाद पटेल को गिरफ्तार कर लिया, वहीं करारोपण अधिकारी बसंत कुमार यादव फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक पाटले, एएसआई एसएन मिश्रा, आर विनोद कटकवार, राजेश कश्यप, राम यादव, महिला आरक्षक अंजना यादव सहित पूरी टीम का योगदान था।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग