18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांजगीर चंपा
Video – प्रेमी ने प्रेमिका का बनाया अश्लील वीडियो, फिर कर दिया वायरल, तीन को जेल
Play video

Video – प्रेमी ने प्रेमिका का बनाया अश्लील वीडियो, फिर कर दिया वायरल, तीन को जेल

- कोतवाली क्षेत्र के तिलई गांव का मामला

Google source verification

जांजगीर-चांपा। कोतवाली थाना क्षेत्र से लगे ग्राम तिलई में एक प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत दो अन्य लोगों को जेल दाखिल किया है। वहीं वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक तिलई निवासी बसंत कौशिक अपने गांव की एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसका लगातार दैहिक शोषण करता था। शादी की बातों में आकर युवती युवक के करीब आ गई थी, लेकिन बसंत उसे झांसे में रखा था। हद तो तब हो गई जब बसंत युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। मामला गांव में जग जाहिर हो गया तब युवती के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी। अपने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवक आक्रोशित हो गया और अपने द्वारा बनाई गई वीडियो को अपने दोस्तों के बीच वायरल कर दिया। यह वीडियो गांव में तेजी से वायरल हो गया। वीडियो गांव के हेमंत कौशिक और रोशन यादव के पास भी थी। इसके अलावा यही वीडियो गांव के अन्य युवकों के पास भी है।

कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी बसंत कौशिक के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर पहले हिरासत में लिया। शुक्रवार को पुलिस ने बसंत कौशिक को पहले जेल दाखिल किया, इसके बाद शनिवार को हेमंत कौशिक और रोशन यादव को भी हिरासत में लेकर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़