11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमड़ी नाला व हसदेव नदी के आसपास महुआ शराब बनाकर करते थे बिक्री, पुलिस ने इतना लीटर शराब किया जब्त

- पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की

less than 1 minute read
Google source verification
जमड़ी नाला व हसदेव नदी के आसपास महुआ शराब बनाकर करते थे बिक्री, पुलिस ने इतना लीटर शराब किया जब्त

जमड़ी नाला व हसदेव नदी के आसपास महुआ शराब बनाकर करते थे बिक्री, पुलिस ने इतना लीटर शराब किया जब्त

बम्हनीडीह. बम्हनीडीह पुलिस ने रविवार को दो लोगों के कब्जे से ६० लीटर महुआ शराब जब्त किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है। बम्हनीडीह क्षेत्र के सोंठी आश्रम के सबरिया डेरा, खपरीडीह, सोनाईडीह, पुछेली, पिपरदा सहित आसपास के गांवों में लोग जमड़ी नाला व हसदेव नदी के आसपास महुआ शराब बनाकर बिक्री करते हैं। हालांकि पुलिस इन पर कार्रवाई कर आरोपियों को जेल भेजती है।

Read More : घर में खड़ी कार, बाइक व स्कूटी में लगी आग, तह तक पहुंचने पुलिस टीम कर रही जांच

इसके बाद भी शराब तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। हर बार की तरह रविवार को पुलिस ने फिर दो लोगों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनाईडीह निवासी छतराम पिता बूंदराम खपरीडीह स्थित एक जगह पर १५ लीटर महुआ शराब रखा है। पुलिस ने उसके ठिकाने में छापेमारी कर शराब जब्त कर लिया है। वहीं दूसरा मामले में खपरीडीह निवासी प्रेमलाल धनुहार से ४५ लीटर महुआ शराब जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग