राहगीर भी परेशान
केरा रोड में दिन ब दिन भीड़ बढ़ती जा रही है। इस रूट में बस स्टैंड होने के अलावा दर्जनों कार्यालय संचालित होते हैं। स्कूल, कालेज, जेल, मार्कफेड, श्रम कार्यालय सहित दर्जनों संस्थान होने के अलावा इस रूट में चार दर्जन गांव के आने जाने वाले लोगों की भीड़ रहती है। इसके कारण इस रूट में सबसे अधिक भीड़ रहती है। ऐसे लोगों को शराबियों के उत्पात का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक खराब माहौल चखना दुकान वाले लोग करते हैं। चखना दुकान के कारण आधी भीड़ रहती है। ऐसे लोग आवागमन करने वालों को भी प्रभावित करते हैं।