खासकर जैजैपुर, बिर्रा, पामगढ़ थाना क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होने बलौदाबाजार गए थे। इनके मोबाइल नंबर तलाश किए जा रहे हैं, लेकिन जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है उनका मोबाइल नंबर बंद बता रहा है। कुछ लोग दीगर प्रांत भाग निकले हैं। तो वहीं कुछ लोग अपना मोबाइल नंबर ही बंद कर घरों में दुबके हुए हैं। इनकी तलाश सरगर्मी से की जा रही है।