बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में कुतुल, फरसबेड़ा व कोडतामेटा क्षेत्र में संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान आयोजित किया गया। इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और कांकेर के DRG, एसटीएफ व आइटीबीपी 53 वीं वाहिनी के बल को शामिल किया गया। 14 जून से इलाके में मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबल के जवान अंदरूनी क्षेत्र और मुठभेड़ स्थलों में सर्चिंग कर रहे हैं।