मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी ढेर हुए है। 8 लाख की इनामी महिला माओवादी लीडर मनीला के मारे जाने की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मनीला संगठन में DVCM पद पर थी पदस्थ। वहीं कई बड़े वारदातों में भी शामिल थी। मुठभेड़ के बाद जवानों ने सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने शव के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद कर लिया है।