बताया जा रहा है कि यहां के हायर सेकंडरी स्कूल में सैकड़ों छात्र-छात्राएं अध्ययन करते हैं, लेकिन छात्र-छात्राओं की एक साथ क्लास लगाई जाती है। जिसके चलते छात्राओं के अधिकारों में हनन हो रहा है। ग्रामीणों ने इस बात का विरोध किया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मामले को दबा दिया गया। जिसके चलते छात्राओं को शिक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं मिल पा रही है।