लेकिन नहर की धार कम होने के कारण से किसानों की खेतो तक पानी पहुँच नहीं पा रही है। जिसके चलते खेत सूखने लगे हैं, तो वही पानी के अभाव में किसानों को अब सिचाई के लिए चिंता सताने लगी है। जिसमे सबसे ज्यादा हरेठीकला,घोडाडिपा,जर्वे,गाड़ामोर,परसाडीह,सेन्द्री,अरसिया,भातमहुल, सहित क्षेत्र के दर्जनों गांव के किसान चिंतित हैं। और समय रहते जल संसाधन विभाग के द्वारा नहरों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया तो खेतो में लगे फसल सुख जायेंगे।