वाहन की जांच करने पर 22 नग भैंसें बरामद हुईं। जिनमें से पांच भैंसों की वाहन में ही मृत्यु हो चुकी थी। आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से थाना बम्हनीडीह में धारा छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (घ) एवं बीएनएस की धारा 325 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।