आशीष किसानों को गोल मोल जवाब देता रहा। शनिवार को उक्त सभी किसान एकत्र होकर आशीष अग्रवाल के घर जा रहे थे। तब सब्जी मंडी नया बस स्टैंड के पास आरोपी द्वारा रकम वापस करने का अश्वासन देकर ईकरारनामा लिखवाने के लिए पुराना तहसील कार्यालय के पास गया। वह अपनी फर्जी ऋण पुस्तिका को प्रार्थी को देकर इकरारनामा टाईप कराते रहो कहकर अपनी कार को छोड़ कर भाग गया। मामले की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में धारा 318-4, 338, 336-3, 4, 340-2, 316-5 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।