CG Monsoon 2025: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मई की झुलसाने वाली और रिेकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच राहत की खबर है। जिले में जल्द प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही जल्द मानसून के दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक हुआ तो केरल में 27 मई तक मानसून आने की संभावना है। एक जैसी रफ्तार से मानसून आगे बढ़ा तो 12 जून तक यह जिले में मानसून पहुंचने की संभावना है।