31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज! इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 20 Feb 2025, 1:15 PM IST

CG Weather Update: अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम का मिजाज! इन जिलों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

rajasthan weather news

CG Weather Update: जांजगीर चांपा जिले में पिछले पखवाड़े भर से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का अहसास हो रहा है। अब मौसम विभाग ने बूंदाबांदी व बदली की चेतावनी दी है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना जताई गई। इसके प्रभाव से मौसम बदलने की संभावना है।

जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी सुबह व रात में ठंड का अहसास हो रहा है। प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन जांजगीर-चांपा जिले में बारिश की संभावना नहीं है।

कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी व बादल छाए रहेंगे। अनुमान के मुताबिक 20 से 22 फरवरी को मौसम ऐसा रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ सकती है। मौसम ठंडा रहने की उमीद है। वर्तमान में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री पर पहुंच गया। लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है। ऐसे में बदली व बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिलेगी।

अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आगामी बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ जाएगी, जिससे सुबह और शाम की ठंडक और भी ज्यादा महसूस हो सकती है। 22 फरवरी के बाद मौसम साफ हो जाएगा, इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी।

CG Weather Update: इन जिलों में हो सकती है बारिश

20 फरवरी - जशपुर, सूरजपुर, रायगढ़।
21 फरवरी - जशपुर, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा।
22 फरवरी - बस्तर, कोंडागांव, में बूंदाबांदी के आसार हैं।

यह भी पढ़े: CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर! अगले 3 दिन तक इन जिलों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

इस संबंध में रायपुर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ जमू कश्मीर के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में इनके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से नमी आने की संभावना है, इसके कारण 20 से 22 फरवरी तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल रहने और नमी की मात्रा में वृद्धि होने की संभावना है। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, साथ ही अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। जांजगीर-चांपा जिले में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी होगी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़