25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रशर संचालक ने गरीब आदिवासी का दो बार तोड़ा आशियाना, तीसरी बार जान से मारने की दे डाली धमकी, प्रशासन मौन

पीएम आवास की पहली किस्त आने पर देव प्रसाद ने आवंटित जमीन पर मकान की नींव रखी तो गोवर्धन शर्मा ने उसे जेसीबी से तोड़ दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Jul 2018, 7:07 PM IST

क्रशर संचालक ने गरीब आदिवासी का दो बार तोड़ा आशियाना, तीसरी बार जान से मारने की दे डाली धमकी, प्रशासन मौन

क्रशर संचालक ने गरीब आदिवासी का दो बार तोड़ा आशियाना, तीसरी बार जान से मारने की दे डाली धमकी, प्रशासन मौन

जांजगीर-चांपा. जिले में इन दिनों शासन प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। यहां जिसकी लाठी उसी भैंस वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। लोग गरीबों का घर तोड़ दे रहे हैं। खुलेआम शासकीय जमीन पर ऊंची-ऊंची बिल्डिंग तान दे रहे हैं, लेकिन मोटी-मोटी तनख्वाह पाने वाले जिम्मेदार अधिकारी सिर्फ और सिर्फ कागजी घोड़ा ही दौड़ा रहा हैं। इसका जीता जागता उदाहरण बलौदा विकासखंड अंतर्गत आने वाली रैनपुर ग्राम पंचायत के आदिवासी सरपंच का भाई है। इस गरीब को न्याय दिलाने के लिए पूर्व विधायक व भाजपा नेता सौरभ सिंह ने भी एसडीएम जांजगीर को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Read More : जुलाई में शुरू हो जानी थी लैब, अब तक पूरा नहीं हुआ निर्माण और निकाल ली गई पूरी राशि
शिकायत के मुताबिक ग्राम पंचायत रैनपुर के आश्रित ग्राम मदनपुर गढ़ में सरपंच जगदीश बिंझवार का छोटा भाई देव प्रसाद रहता है। इसके नाम पर प्रधानमंत्री आवास जारी हुआ है। सरपंच ने उसे आवास बनाने के लिए डोढ़ी भांठा में जमीन आवंटित की, लेकिन वहां पर क्षेत्र में क्रेशर संचालित करने वाले चांपा निवासी गोवर्धन शर्मा ने अपना पत्थर डंप करके बेजा कब्जा किया हुआ है। पीएम आवास की पहली किस्त आने पर देव प्रसाद ने आवंटित जमीन पर मकान की नींव रखी तो गोवर्धन शर्मा ने उसे जेसीबी से तोड़ दिया।

गरीब देव प्रसाद ने अधिकारियों से शिकायत कर वहां दोबारा मकान बनाने की कोशिश की तो गोवर्धन शर्मा ने उसे भी तोड़ दिया और दोबारा वहां निर्माण करने पर जान से मारने तक की धमकी दी है। ऐसे में जब इसकी जानकारी क्षेत्रीय भाजपा नेता सौरभ सिंह को हुई तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत एसडीएम जांजगीर अजय उरांव से की है।

पीडि़त का दर्द
पीडि़त देव प्रसाद बिंझवार का कहना है कि मेरी दो एकड़ जमीन डोढ़ी भांठा में स्थित है। उसके सामने ग्राम पंचायत की जमीन पड़ी हुई है। सरपंच ने मुझे वहां पीएम आवास बनाने के लिए जमीन दिया है। मैं वहां पीएम आवास का मकान बना रहा था, लेकिन वहां चांपा निवासी गोवर्धन शर्मा ने पत्थर डंप करके बेजाकब्जा किया है। वह जेसीबी से दो बार उसका मकान तोड़ चुका है और तीसरी बार वहां मकान बनाने पर जान से मारने की धमकी दी है।

गोवर्धन शर्मा ने गलत तरीके से सरकारी भूमि पर पत्थर का भंडारण किया है और ग्रामीणों को वह कोई भी निर्माण के लिए धमका रहा है, जो कि गलत है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए- सौरभ सिंह, पूर्व विधायक, अकलतरा

मैने पीएम आवास के लिए ग्राम समाज की जमीन देव प्रसाद को दी थी। उसके बन रहे मकान को अतिक्रमणकारी तोड़ रहे हैं। यह गलत है और इस पर कार्रवाई होनी चाहिए- जगदीश विंझवार, सरपंच, ग्राम पंचायत रैनपुर

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग